Trusted Source Image

स्कूलों-सरकारी दफ्तरों को 1,100 से अधिक बम की धमकियां देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Press Trust of India | March 30, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट, विधानसभा और कई शैक्षणिक व सरकारी संस्थानों को धमकी भरे संदेश भेजे जाने की बढ़ती घटनाओं के बीच यह गिरफ्तारी हुई है

आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के रूप में हुई है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूरु से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकियां देने का आरोप है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, उसे शनिवार को दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत उसके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट, विधानसभा और कई शैक्षणिक व सरकारी संस्थानों को धमकी भरे संदेश भेजे जाने की बढ़ती घटनाओं के बीच यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि लुइस पीजी तक की पढ़ाई कर चुका है और बेंगलुरु का निवासी है।

Also readDelhi DOE Result 2026: कक्षा 9वीं-11वीं का रिजल्ट जारी, डीओई की वेबसाइट डाउन, डायरेक्ट लिंक से चेक करें परिणाम

वह फिलहाल बेरोजगार है और अपनी मां के साथ रहता है, जो एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि वह मानसिक तनाव में हो सकता है।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने ईमेल और अन्य संचार माध्यमों के जरिए देशभर में 1,100 से अधिक धमकी भरे संदेश भेजने की बात कबूल की है।" पुलिस के अनुसार, इन धमकियों के बाद विभिन्न राज्यों में कई प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications