Santosh Kumar | March 30, 2026 | 01:03 PM IST | 2 mins read
इस साल, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं क्लास की सालाना परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गईं।

नई दिल्ली: शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली ने आज सरकारी स्कूलों की कक्षा 9 और 11 की वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कक्षा 3 से 5 तक के नतीजे 27 मार्च को और कक्षा 6 से 8 तक के नतीजे 28 मार्च को जारी किए गए। अब, कक्षा 9 और 11 के छात्र भी अपने नतीजे देख सकते हैं। दिल्ली स्कूल डीओई रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर एक्टिव है। हालांकि, डीओई की वेबसाइट फिलहाल डाउन है।
इस साल, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं क्लास की सालाना परीक्षाएं फरवरी और मार्च 2026 में आयोजित की गईं। मूल्यांकन प्रक्रिया के तेजी से पूरा होने के बाद, डीओई ने सभी क्लासों के नतीजों को चरणबद्ध रूप से जारी किए हैं।
छात्र अपनी स्टूडेंट आईडी, क्लास, सेक्शन और जन्म की तारीख डालकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपने दिल्ली डीओई 2026 रिजल्ट देख सकते हैं। डीओई रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के बाद, छात्र उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
छात्र नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से दिल्ली स्कूल रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख या डाउनलोड कर सकते हैं-
दिल्ली स्कूल रिजल्ट्स 2026 की ओरिजिनल मार्कशीट्स संबंधित स्कूलों में उपलब्ध होंगी। यदि कोई विसंगति या त्रुटि पाई जाती है, तो छात्र सहायता के लिए तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल या डीओई हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
जिन छात्रों ने कक्षा 9 और 11 की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, उन्हें अगले शैक्षणिक स्तर (कक्षा 10 और 12) में प्रमोट कर दिया गया है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने होगा।
इस बार परीक्षा कार्यक्रम पहले ही समाप्त हो गया है, इसलिए आरबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा रहा है। कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में 9,00,000 से अधिक छात्र शामिल हुए।
Santosh Kumar