Delhi Nursery Admission 2025: दिल्ली नर्सरी एडमिशन आज से होगा शुरू, जानें पात्रता मानदंड, शेड्यूल
Saurabh Pandey | November 28, 2024 | 08:44 AM IST | 2 mins read
इस वर्ष के प्रवेश अभियान में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) बच्चों, वंचित समूह (डीजी), और विकलांग छात्रों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। इन श्रेणियों के लिए एक अलग सूची जारी की जाएगी।
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (डीओई) की तरफ से दिल्ली के लगभग 1,741 निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा 1 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज यानी 28 नवंबर से शुरू होगी। प्रवेश पंजीकरण फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर तक है।
इस वर्ष के प्रवेश अभियान में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) बच्चों, वंचित समूह (डीजी), और विकलांग छात्रों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षण शामिल है। इन श्रेणियों के लिए एक अलग सूची जारी की जाएगी।
Delhi Nursery Admission 2025-26: आयुसीमा
डीओई की तरफ से जारी परिपत्र में 31 मार्च, 2025 तक प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु नर्सरी के लिए तीन वर्ष, केजी के लिए चार वर्ष और कक्षा 1 के लिए पांच वर्ष निर्धारित की गई है। नर्सरी के लिए ऊपरी आयु सीमा चार वर्ष से कम, केजी के लिए पांच से कम और कक्षा 1 के लिए छह वर्ष से कम होनी चाहिए।
Delhi Nursery Admission 2025-26: पंजीकरण शुल्क
सर्कुलर में कहा गया है कि अभिभावकों को प्रॉस्पेक्टस खरीदना अनिवार्य नहीं है और केवल 25 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा।
Delhi Nursery Admission 2025: जरूरी डाक्यूमेंट्स
- बच्चे के नाम वाला राशन कार्ड या स्मार्ट कार्ड
- बच्चे या माता-पिता का निवास प्रमाण पत्र
- माता-पिता में से किसी एक का मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी)।
- माता-पिता के नाम पर बिजली, पानी या एमटीएनएल टेलीफोन बिल
- माता-पिता या बच्चे का पासपोर्ट
- माता-पिता में से किसी एक का आधार/यूआईडी कार्ड
Also read One Nation One Subscription: वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना क्या है? जानें किसे मिलेगा इसका लाभ
Delhi Nursery Admission 2025-26: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, edudel.nic.in पर जाएं।
- दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंतिम सबमिशन लिंक पर क्लिक करें।
- दिल्ली नर्सरी प्रवेश 2025 आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
Delhi Nursery Admission 2025-26: एडमिशन शेड्यूल
|
प्रवेश कार्यक्रम |
शेड्यूल |
|---|---|
|
प्रवेश के लिए मानदंड और अंक अपलोड करना |
25 नवंबर, 2024 |
|
प्रवेश प्रक्रिया की शुरुआत और फॉर्म की उपलब्धता |
28 नवंबर, 2024 |
|
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि |
3 जनवरी 2025 |
|
आवेदकों को आवंटित अंक अपलोड करना |
10 जनवरी 2025 |
|
चयनित बच्चों की पहली सूची (प्रतीक्षा सूची के साथ) |
17 जनवरी 2025 |
|
अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान (पहली सूची के लिए) |
18 से 27 जनवरी 2025 |
|
चयनित बच्चों की दूसरी सूची (यदि कोई हो) |
3 फरवरी, 2025 |
|
दूसरी सूची के लिए क्वेरी |
5-11 फरवरी, 2025 |
|
प्रवेश की अगली सूची (यदि कोई हो) |
26 फरवरी, 2025 |
|
आवेदन प्रक्रिया का समापन |
14 मार्च, 2025 ( शुक्रवार) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल