Trusted Source Image

BPSC Recruitment 2025: बिहार के मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए कल से फिर शुरू होंगे आवेदन

Santosh Kumar | June 18, 2025 | 05:50 PM IST | 1 min read

बीपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान में 1711 पदों की घोषणा की गई है।

बीपीएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बीपीएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) कल यानी 19 जून से मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के तहत अधिसूचना के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करने जा रहा है। आवेदन विंडो 30 जून 2025 तक सक्रिय रहेगी। बीपीएससी ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान में 1711 पदों की घोषणा की गई है।

बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन पत्र भरने के लिए राज्य के एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थी (अनारक्षित/आरक्षित श्रेणी)/दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को 25 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है।

BPSC Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को 200 रुपए देना होगा। आवेदकों के पास एमडी/एमएस की डिग्री होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से संबंधित विषय में रेजिडेंट/ट्यूटर के रूप में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

इसके अलावा, एमसीआई द्वारा किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या संस्थान में 3 साल का शिक्षण और अनुसंधान का प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

Also readBPSC AE 2025 Exam Date: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव, 17 से 19 जुलाई तक एग्जाम

BPSC Assistant Professor 2025: रिजर्व कैटेगरी को आयु सीमा में छूट

महिला यूआर, बीसी/ ईबीसी (पुरुष और महिला) के लिए 48 वर्ष; एससी/एसटी और बिहार एसएचएसबी के कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष है। आयु की गणना 1.08.2024 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को 15,600 - 39,100 रुपए ग्रेड पे - 6000 एवं सातवें वेतन आयोग के अनुसार मासिक सैलरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट बीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications