Delhi-NCR Schools: सीएक्यूएम ने 12वीं तक की कक्षाओं को ‘हाइब्रिड मोड’ में संचालित करने का दिया निर्देश
Press Trust of India | November 26, 2024 | 12:13 PM IST | 1 min read
सीएक्यूएम का निर्देश दिल्ली और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों पर लागू होता है।
नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों और कॉलेजों को 12वीं तक की कक्षाएं 'हाइब्रिड मोड' में संचालित करने का निर्देश दिया। 'हाइब्रिड मोड' प्रणाली के तहत छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा।
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एक बयान में कहा कि दिल्ली और अन्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अधिकांश प्राथमिक स्कूलों में पूरी तरह से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी है।
सीएक्यूएम ने राज्य सरकारों को कक्षा 12 तक की सभी कक्षाओं को 'हाइब्रिड मोड' में संचालित करने का निर्देश दिया, यह दिल्ली और एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों पर लागू होता है।
Also read Delhi School News: नियमित कक्षाएं फिर से शुरू करने की तैयारी, प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए गए कदम
बता दें कि दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए स्कूल सभी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे हैं। सोमवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 281 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।
स्कूलों ने छात्रों को वायु प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए मास्क पहनने और बाहरी गतिविधियों को कम करने की सलाह दी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुझाव दिया कि स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू करने पर विचार किया जा सकता है।
इसके बाद ही सीएक्यूएम ने 12वीं तक की कक्षाएं 'हाइब्रिड मोड' में संचालित करने का निर्देश दिया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही प्रदूषण से खुद को बचाने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा