Delhi Library Fee News: लाइसेंस प्राप्त पुस्तकालयों ने अपना शुल्क किया दोगुना, यूपीएससी अभ्यर्थियों का दावा
Press Trust of India | July 31, 2024 | 03:43 PM IST | 2 mins read
दिल्ली के पटेल नगर स्थित पुस्तकालयों में छात्रों से 4,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक शुल्क भुगतान की मांग की जा रही है।
नई दिल्ली: सिविल सेवा अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि ओल्ड राजेंद्र नगर और इसके आसपास के इलाकों में लाइसेंस प्राप्त पुस्तकालयों ने अपना शुल्क दोगुना कर दिया है। बताया गया कि इमारत के ‘बेसमेंट’ मे अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्रवाई के बाद शुल्क में बढ़ोतरी की गई है।
एमसीडी ने ओल्ड राजेंद्र नगर में उन इमारतों पर कार्रवाई की है, जहां ‘बेसमेंट’ का इस्तेमाल पुस्तकालयों समेत अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।
नगर निगम ने यह कार्रवाई पिछले शनिवार को भारी बारिश के बाद इलाके के एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में अवैध रूप से संचालित लाइब्रेरी में पानी भर जाने के कारण तीन सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के बाद की थी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे एक अभ्यर्थी ने बताया कि पहले पुस्तकालय मालिक एक व्यक्ति से प्रति माह 2,000 रुपये से 3,000 रुपये शुल्क लेते थे। इस हादसे के बाद अब शुल्क दोगुना कर दिया गया है।
छात्र आगे ने बताया कि, ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राऊ कोचिंग सेंटर हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अवैध रुप से संचालित पुस्तकालयों को सील कर दिया गया है। जिस वजह से अभ्यर्थियों के पास ज्यादा विकल्प नहीं होने से लाइसेंस प्राप्त पुस्तकालयों के मालिकों ने शुल्क में बढ़ोतरी की है।
एक अन्य छात्र ने बताया कि राजेंद्र नगर के आसपास के इलाकों जैसे पटेल नगर में पुस्तकालयों में जाने वाले छात्रों से 4,000 रुपये से 5,000 रुपये तक शुल्क भुगतान करने के लिए कहा जा रहा है।
राऊ आईएएस स्टडी सर्किल हादसा: बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम
राऊ कोचिंग के एक छात्र ने हाल ही में बताया कि संस्थान के बेसमेंट में बने लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक लॉक सिस्टम नहीं था। छात्र ने आगे बताया कि बेसमेंट में दो दरवाजे थे, जिनमें से एक दरवाजा आमतौर पर शाम 6 बजे के आसपास बंद कर दिया जाता था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार