Delhi ITI Admission 2024: दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग राउंड 4 सीट आवंटन रिजल्ट itidelhi.admissions.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | August 27, 2024 | 06:33 PM IST | 2 mins read
प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic पर दिल्ली आईटीआई सीट आवंटन लिंक अपडेट कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली : प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली ने दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग 2024 राउंड 4 का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, वे अपने अकाउंट में लॉगिन करने के बाद उन्हें फ्रीज कर सकते हैं। आवंटित सीटों की पुष्टि स्वीकृति शुल्क के भुगतान के बाद ही की जाएगी। दिल्ली आईटीआई 2024 प्रवेश शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर है।
Delhi ITI Round 4 Seat Allotment Out: काउंसलिंग विवरण
दिल्ली आईटीआई 2024 काउंसलिंग राउंड 4 शेड्यूल के मुताबिक उम्मीदवार 28 अगस्त से 30 अगस्त शाम 4:30 बजे तक दिल्ली आईटीआई काउंसलिंग के लिए अपनी आवंटित सीटों को फ्रीज कर सकेंगे। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का आवंटित संस्थान में भौतिक सत्यापन 28 अगस्त से 30 अगस्त शाम 5 बजे तक चलेगा। प्रवेश शुल्क ऑनलाइन जमा करे की प्रक्रिया 28 अगस्त से शुरू होगी और 1 सितंबर, रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।
Delhi ITI Counselling 2024: काउंसलिंग दस्तावेज
- सीट आवंटन पत्र की प्रति
- प्रोविजनल प्रवेश पर्ची की प्रति
- सभी मूल प्रमाण पत्र
- आवंटित आईटीआई में जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का सेट
- मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- उम्मीदवार की तीन फोटो
दिल्ली आईटीआई सीट आवंटन लिंक अपडेट
प्राधिकरण ने आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic पर दिल्ली आईटीआई सीट आवंटन लिंक अपडेट कर दिया है। उम्मीदवार ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवंटन परिणाम देख सकते हैं। सीटों का आवंटन उम्मीदवार की योग्यता, भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा। आवंटन के प्रत्येक दौर के बाद, व्यक्तिगत आवंटन परिणाम, संस्थान -वार आवंटन परिणाम, और प्रारंभिक और समापन रैंक ऑनलाइन प्रकाशित की जाती है।
Delhi ITI Counselling 2024: राउंड 1 से 3 ऑनलाइन पूरा
प्राधिकरण ने राउंड 1 से 3 के लिए दिल्ली आईटीआई 2024 प्रवेश ऑनलाइन पूरा करा लिया है। दिल्ली आईटीआई 54 विभिन्न ट्रेडों में 11336 सीटों वाली 19 सरकारी आईटीआई में प्रवेश प्रदान करता है, जो नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) और स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) से संबद्ध हैं।
Delhi ITI Counselling 2024: प्रवेश पात्रता
- दिल्ली आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष है, जबकि ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
- उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या समकक्ष होना चाहिए।
- उम्मीदवार को दिल्ली का निवासी होना चाहिए या दिल्ली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए और प्रवेश के समय एक पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर से मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार