Trusted Source Image

Delhi Schools: दिल्ली सरकार ने नियमों का उल्लंघन करने पर प्राइवेट स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Press Trust of India | August 4, 2026 | 12:52 PM IST | 1 min read

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जो प्रबंधन कानूनों की अनदेखी करेंगे और छात्रों या अभिभावकों का शोषण करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वित्तीय अनियमितताएं, छात्रों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (इमेज-एक्स/@ashishsood_bjp)
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि वित्तीय अनियमितताएं, छात्रों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (इमेज-एक्स/@ashishsood_bjp)

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कथित वित्तीय अनियमितताओं, सुरक्षा खामियों और नियमों के उल्लंघन को लेकर रोहिणी स्थित निजी ग्लोबल स्कूल के प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिक्षा निदेशालय ने वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को यह नोटिस शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग और दिल्ली सरकार के अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किए गए संयुक्त औचक निरीक्षण के बाद जारी किया।

शिक्षा निदेशालय ने कहा कि निरीक्षण के निष्कर्षों पर स्कूल की शुरुआती प्रतिक्रिया "टालमटोल वाली" और "असंतोषजनक" पाई गई, जिसके बाद विभाग ने स्कूल से पूछा कि क्यों न स्कूल का प्रबंधन दिल्ली के प्रशासक को सौंप दिया जाए।

Also readTeacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी

शिक्षा निदेशालय ने कई उल्लंघनों का आरोप लगाया है, जिसमें निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के काम में बाधा डालना, दस्तावेज उपलब्ध कराने से इनकार करना और अधिकारियों को छात्रों से बातचीत करने की अनुमति नहीं देना शामिल है।

शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि जो प्रबंधन कानूनों की अनदेखी करेंगे और छात्रों या अभिभावकों का शोषण करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वित्तीय अनियमितताएं, छात्रों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications