Santosh Kumar | August 4, 2026 | 10:22 AM IST | 1 min read
देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन 'जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2027' के जरिए दिया जाएगा।

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने 2027-28 एकेडमिक सेशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालयों (जेवीएस) में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा बढ़ा दी है। पहले यह समय-सीमा 31 जुलाई तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 7 अगस्त कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अपडेट जारी किया गया है।
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन 'जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2027' के जरिए दिया जाएगा। उम्मीदवार cbseitms.rcil.gov.in/nvs के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
ये भारत सरकार द्वारा चलाए जाने वाले आवासीय स्कूल हैं, जो खास तौर पर ग्रामीण इलाकों के होनहार छात्रों को अच्छी शिक्षा, रहने की जगह, खाना और दूसरी सुविधाएं मुफ्त में देते हैं। जेएनवीएसटी परीक्षा 28 नवंबर को होनी है।
उम्र सीमा और रहने की जगह से जुड़े नियम भी लागू होंगे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और मुफ़्त है। आवेदकों का जन्म 1 मई, 2015 और 31 जुलाई, 2017 के बीच (दोनों तारीखें शामिल) हुआ होना चाहिए।
जेएनवीएस कक्षा 6 रिजल्ट मार्च-अप्रैल 2027 में घोषित होने की उम्मीद है। आवेदन के लिए योग्यता की बात करें तो, उम्मीदवार को 2026-27 शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ रहा होना चाहिए।
छात्र शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान उसी जिले के किसी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5वीं में पूरे सत्र पढ़ रहा हो, जहां वह दाखिला चाहता है। आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से चल रही है।