Delhi Government School Admission: कक्षा 6 से 9 तक के छात्रों के लिए आवेदन शुरू, edudel.nic.in पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 8, 2024 | 12:51 PM IST | 2 mins read
दिल्ली सरकार के स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया तीन चक्रों में होगी। पहले चक्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। 29 अप्रैल को डीओई पंजीकृत छात्रों के लिए स्कूल आवंटन सूची जारी करेगा।
नई दिल्ली: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (डीओई) दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 9 तक दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 8 अप्रैल से शुरू करने जा रहा है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म डीओई की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 17 अप्रैल शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। छात्रों के लिए प्रवेश और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।।
डीओई ने कहा, "ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म एक सरल प्रारूप में डिजाइन किया गया है। इसे स्मार्ट फोन से भी भरा जा सकता है। हालांकि, अगर किसी माता-पिता को इसे भरने में सहायता की आवश्यकता है, तो वे निकटतम स्कूल में सहायता डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।"
आवेदन के लिए उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, आवासीय पता और अंतिम स्कूल विवरण (यदि कोई हो), बच्चे का आधार नंबर, बच्चे का बैंक खाता नंबर, बैंक शाखा और आईएफएससी (वांछनीय) आवश्यक है। साथ ही जन्मतिथि, माता-पिता का मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भी देनी होगी।
डीओई द्वारा दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया तीन चक्रों में पूरी की जाएगी। पहले चक्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अप्रैल है। इसके बाद 29 अप्रैल को शिक्षा विभाग (डीओई) पंजीकृत छात्रों के लिए स्कूल आवंटन सूची जारी करेगा। वहीं 30 अप्रैल से 10 मई तक आवंटित स्कूल में प्रवेश के लिए दस्तावेज जमा और सत्यापन कराने होंगे। प्रमुख तिथियों का अवलोकन उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं-
|
गतिविधि |
चक्र 1 |
चक्र 2 |
चक्र 3 |
|---|---|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण |
8 अप्रैल से 17 अप्रैल |
15 मई से 15 जून |
7 से 31 जुलाई |
|
पंजीकृत आवेदकों की आवंटन सूची |
29 अप्रैल |
27 जून |
12 अगस्त |
|
दस्तावेजों जमा करना/सत्यापन करना |
30 अप्रैल से 10 मई |
28 जून से 6 जुलाई |
13 से 31 अगस्त |
Also read Delhi School Results 2024: दिल्ली स्कूल रिजल्ट कक्षा 5, 8, 9 और 11 के लिए edudel.nic.in पर जारी
Delhi Government School Admission: आयु सीमा
शिक्षा विभाग ने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयु मानदंड निर्दिष्ट किए हैं। सामान्य आयु मानदंड की गणना बिना किसी छूट के 31 मार्च, 2024 से की जाएगी। आयु सीमा की पूरी डिटेल नीचे दी गई है-
|
कक्षा |
आयु मानदंड |
|---|---|
|
छठी |
10 वर्ष की आयु पूरी की हो लेकिन 12 वर्ष से कम |
|
सातवीं |
11 वर्ष की आयु पूरी की हो लेकिन 13 वर्ष से कम |
|
आठवीं |
12 वर्ष की आयु पूरी की हो लेकिन 14 वर्ष से कम |
|
नौवीं |
13 वर्ष की आयु पूरी की हो लेकिन 15 वर्ष से कम |
Delhi School Admission 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके दिल्ली सरकारी स्कूल प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Govt. School Admissions पर क्लिक करें।
- Online Application Form पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]MP Board Class 5th, 8th Result Live: एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 डेट, लिंक, टॉपर्स जानें
परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपने एमपीबीएसई एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से परीक्षा का रिजल्ट देख सकेंगे।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’