Delhi coaching centre deaths: यूपीएससी के अभ्यर्थी ने कोचिंग सेंटर घटना पर कार्रवाई को लेकर CJI को लिखा पत्र
Press Trust of India | July 29, 2024 | 08:06 PM IST | 2 mins read
छात्र ने सीजेआई को लिखे पत्र में कहा, “दिल्ली सरकार और एमसीडी की उदासीनता के कारण हर साल जलभराव होने के चलते छात्र नारकीय जीवन जी रहे हैं।’’
नई दिल्ली: सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने दिल्ली में कोचिंग सेंटर घटना पर कार्रवाई की मांग को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा। हाल ही में, राव आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हुई थी।
छात्र अविनाश दुबे ने शीर्ष अदालत से राष्ट्रीय राजधानी में कोचिंग के गढ़ राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने का अधिकारियों को निर्देश देने का भी आग्रह किया।
दुबे ने कहा कि, “दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की उदासीनता के कारण हर साल जलभराव होने के चलते इन क्षेत्रों में रहने वाले छात्र नारकीय जीवन जी रहे हैं।’’
यूपीएससी अभ्यर्थी अविनाश दुबे ने अपने पत्र में कहा कि एमसीडी की लापरवाही के कारण राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर जैसे इलाके कई वर्षों से जलभराव की समस्या का सामना कर रहे हैं। बता दें, ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस स्टडी सर्किल के बेसमेट में जलभराव से दो छात्राओं और एक छात्र की मौत हुई है।
सीजेआई चंद्रचूड़ को लिखे गए पत्र में कहा गया कि,‘‘नालियों के जाम होने के कारण पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है। हमें सड़क पर घुटनों तक जमा नाले के पानी में चलना पड़ता है। दिल्ली सरकार और नगर निगम की उदासीनता के कारण छात्र नारकीय जीवन जी रहे हैं।’’
छात्र ने अपने पत्र में राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर में हुई छात्रों की मौत को ‘वास्तव में परेशान करने वाला’ बताया और कहा ‘‘मैं आपसे विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि तीन छात्रों की मौत के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें और हमारे मौलिक अधिकारों की रक्षा करें।’’
उन्होंने शीर्ष अदालत से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान खोजने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया। इससे पहले, छात्र संगठन एसएफआई ने भी राव आईएएस स्टडी सर्किल हादसे के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
अगली खबर
]Gujarat PGCET 2024: गुजरात पीजीसीईटी परीक्षा तिथियों में भारी बारिश के चलते किया गया बदलाव, नई तिथि घोषित
संस्थान ने बताया कि, “संशोधित पीजीसीईटी 2024 परीक्षा तिथियों के साथ काउंसलिंग कार्यक्रम 30 जुलाई 2024 को समिति की वेबसाइट पर मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद जारी किया जाएगा।”
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार