Delhi Coaching Centre Deaths: राऊ स्टडी सर्किल के सीईओ, कोऑर्डिनेटर को दिल्ली की अदालत से मिली अंतरिम जमानत
Press Trust of India | September 23, 2024 | 05:56 PM IST | 1 min read
कोर्ट ने राऊ कोचिंग के सीईओ अभिषेक गुप्ता को 30 नवंबर तक रेड क्रॉस सोसाइटी में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है।
नई दिल्ली: दिल्ली में कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने राऊ कोचिंग सेंटर के मालिक और कोऑर्डिनेटर को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने कोचिंग सेंटर के सीईओ अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को 7 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने राऊ कोचिंग के सीईओ अभिषेक गुप्ता को 30 नवंबर तक रेड क्रॉस सोसाइटी में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है।
दिल्ली के राजिंदर नगर स्थित कोचिंग सेंटर की लाइब्रेरी में पानी भर जाने से 3 यूपीएससी के उम्मीदवारों की मौत हो गई थी। कोचिंग सेंटर ने लाइब्रेरी बेसमेंट में बनाई थी, जो नियमों के खिलाफ है। इस कारण कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर और मालिक को गिरफ्तार किया गया था। अब उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई है।
Also read Delhi Coaching Centre में छात्रों की मौत के मामले में कोर्ट ने जमानत याचिकाओं पर CBI से मांगा जवाब
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चंदना ने आरोपियों को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतों पर राहत प्रदान की। न्यायाधीश ने गुप्ता को 30 नवंबर तक रेड क्रॉस सोसाइटी में 2.5 करोड़ रुपये जमा कराने का भी निर्देश दिया।
न्यायाधीश ने कहा कि परिसर के लीज एग्रीमेंट के अनुसार, आरोपी अकेले ही संस्थान का लीजधारक और सीईओ है, इसलिए वह किसी भी नुकसान और किसी व्यक्ति या सामग्री को हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार है। जज ने बताया कि गुप्ता और सिंह क्रमशः राऊ के आईएएस स्टडी सर्किल के सीईओ और समन्वयक थे और उनके पास इस संस्थान के मामलों का नियंत्रण था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल