Youth Parliament Program: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने युवा संसद में छात्रों से की बातचीत, बजट पर मांगा सुझाव
Press Trust of India | March 10, 2025 | 03:04 PM IST | 1 min read
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में 3 दिवसीय छात्रा संसद कार्यक्रम के दूसरे दिन सीएम रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि थी, जिसका विषय ‘बालिका संसद’ था।
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा आयोजित युवा संसद में विद्यार्थियों के साथ आज यानी 10 मार्च को बातचीत के दौरान देश के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। सीएम ने इस माह के अंत में प्रस्तुत किए जाने वाले राज्य बजट के लिए भी छात्रों से सुझाव मांगे।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मुझे दिल्ली विश्वविद्यालय और एबीवीपी की छात्राओं के बीच उपस्थित होकर खुशी हुई। देश के सभी कोनों से विद्यार्थियों ने युवा संसद में भाग लिया। मैंने आगामी बजट के लिए उनसे सुझाव भी मांगे।”
एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन सीएम रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि थी, जिसका विषय ‘बालिका संसद’ था। 9 मार्च से शुरू हुई युवा संसद विद्यार्थियों के अलग-अलग वर्गों को समर्पित है। पहले दिन आदिवासी विद्यार्थियों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जबकि दूसरे दिन छात्राओं पर।
Also read Delhi University: ‘डीयू में मनुस्मृति और बाबरनामा जैसे किसी विषय को पढ़ाने की कोई योजना नहीं’ - वीसी
युवा संसद कार्यक्रम का कल यानी 11 मार्च तक जारी रहेगा। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, “NDMC कन्वेंशन सेंटर में एबीवीपी द्वारा आयोजित छात्रा संसद कार्यक्रम में शामिल होकर नई पीढ़ी के सपनों, विचारों और संकल्पों को सुनने का अवसर मिला।”
सीएम ने आगे कहा, “छात्रा संसद के मंच से युवतियों की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को देखकर गर्व महसूस हुआ। युवा छात्राओं की ऊर्जा, आत्मविश्वास और संकल्पशक्ति ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।”
राष्ट्र छात्रशक्ति संगठन ने अपने ‘एक्स’ पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के संबोधन को कोट करते हुए लिखा, “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) से बड़ा मैनेजमेंट का कॉलेज दुनिया में नहीं हो सकता।” दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अभाविप द्वारा एनडीएमसी सभागार नई दिल्ली में आयोजित छात्रा संसद में संबोधन के दौरान यह बात कही।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार