Santosh Kumar | June 15, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read
इस साल 22,76,069 छात्रों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया। इनमें से 12,36,531 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
महराजगंज: महराजगंज जिले में एक छात्र ने कथित तौर पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उम्मीद से कम अंक मिलने पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार (15 जून) को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार (14 जून) रात सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में छात्र शाकिब सैफ (22) का शव उसके कमरे में हुक से बंधे फंदे से लटका मिला।
NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
गोरखपुर जिले का रहने वाला सैफ मेडिकल की पढ़ाई के लिए महाराजगंज में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शनिवार को घोषित नीट के नतीजों में उसे ऑल इंडिया रैंक 9561 मिली है, जिससे वह काफी निराश है।
पुलिस ने कहा कि संभवत: उम्मीद से कम अंक मिलने के कारण उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एनटीए ने कल (14 जून) नीट यूजी 2025 रिजल्ट, फाइनल आंसर की जारी की। नीट यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी समेत कुल 13 भाषाओं में आयोजित की गई। इस साल 22,76,069 छात्रों ने नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन किया। इनमें से 12,36,531 उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए हैं।
राजस्थान के महेश कुमार 99.9999547 पर्सेंटाइल स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहे। एमपी के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान जबकि महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
दिल्ली की अविका अग्रवाल पांचवें स्थान पर रहीं, जो इस सूची में एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं। ये सभी उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं और इनका पर्सेंटाइल 99.9996 से ऊपर रहा, जो उनकी कड़ी मेहनत और तैयारी को दर्शाता है।
इनपुट-पीटीआई
नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार नीट रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एनटीए ने नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की पीडीएफ सुबह ही जारी है।
Santosh Kumar