Trusted Source Image

सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल के पेमेंट सिस्टम पर साइबर हमला; 50 छात्रों ने हासिल किया एक्सेस: रिपोर्ट्स

Press Trust of India | May 30, 2026 | 07:20 AM IST | 1 min read

सीबीएसई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों से जुड़ा आधिकारिक पोर्टल 1 जून 2026 से लाइव कर दिया जाएगा।

Back

50+ Entrance Exams after 12th

Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.

Download Now
एक सूत्र ने बताया, "सीबीएसई पोर्टल पर 50 लोगों ने अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली।" (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एक सूत्र ने बताया, "सीबीएसई पोर्टल पर 50 लोगों ने अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली।" (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के पुनर्मूल्यांकन पोर्टल की भुगतान प्रणाली पर "साइबर हमला" हुआ और लगभग 50 छात्रों ने अनधिकृत रूप से पोर्टल तक पहुंच हासिल कर ली। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने बताया, "पोर्टल पर कुछ लोगों ने अनधिकृत पहुंच हासिल कर ली। पेमेंट गेटवे एचडीएफसी से संबंधित था... लगभग 50 बच्चों ने पहुंच हासिल कर ली।"

IMP. Ques & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | Biology | English

Formula Sheet & PYQ's: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (All Subjects)

Also See: Foreign Universities in India | Liverpool | York | Bristol | Victoria

Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET

सूत्रों के अनुसार, इस समस्या के कारण पोर्टल पर शुल्क की राशि असामान्य दिखाई देने लगी और कई मामलों में देय राशि लगभग एक रुपये से लेकर लगभग 67,000-68,000 रुपये तक घटती-बढ़ती रही।

सूत्र ने बताया, "मुझे लगता है कि मजाक में या दुर्भावनापूर्ण इरादे से यह किया गया, शुल्क की राशि कभी एक रुपये तो कभी 67-68,000 रुपये दिखाई गई। इस तरह लगभग 50 बच्चे ऐसे थे जिनके मामलों में राशि बदल गई थी।"

Also readCBSE Class 12th Re-evaluation: 1 जून से शुरू होगी 12वीं के अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया

यह गड़बड़ी पोर्टल के लाइव होने के समय ही सामने आई। सूत्र ने बताया, "मुझे लगता है कि पोर्टल कुछ समय से काम नहीं कर रहा था। 50 बच्चों के पेमेंट से संबंधित कुछ समस्याएं थीं और उन्होंने सिस्टम में हेराफेरी की।"

इससे पहले, सीबीएसई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पोस्ट-रिजल्ट गतिविधियों से जुड़ा आधिकारिक पोर्टल 1 जून 2026 से लाइव कर दिया जाएगा। छात्र 1 जून से इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]