CUET UG Result 2025 Date: सीयूईटी यूजी रिजल्ट कल cuet.nta.nic.in पर होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 3, 2025 | 09:41 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कल यानी 4 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीयूईटी यूजी स्कोरकार्ड पीडीएफ में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या कैटेगरी, सब्जेक्ट-कोड, एनटीए स्कोर (प्रतिशत), विषयवार अंक एवं प्रतिशत और योग्यता की स्थिति सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी 2025 फाइनल आंसर की जारी किया है, जिसकी सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read CUET UG Result 2025 Live: सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर की जारी; रिजल्ट जल्द, कटऑफ जानें
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने विभिन्न विषयों से 27 प्रश्नों को हटा दिए हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 13 मई से 3 जून के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 379 शहरों में आयोजित की गई थी। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में लगभग 13.5 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
CUET UG Result 2025 Link: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- एनटीए की वेबसाइट cuet.nta.nic.in या exam.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “CUET UG 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
CUET UG Counselling 2025: काउंसलिंग
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद भाग लेने वाले विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर अपने स्वयं के कट-ऑफ अंक जारी करेंगे। छात्रों को पात्रता की जांच करने, प्रवेश फॉर्म भरने और काउंसलिंग दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए चुने हुए विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार