CUET UG 2026 City Slip: सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप cuet.nta.nic.in पर जारी, परीक्षा 11 मई से शुरू होगी
Abhay Pratap Singh | April 29, 2026 | 07:30 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने बताया कि यह सीयूईटी यूजी 2026 का 'एडमिट कार्ड नहीं' है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र वाले शहर के संबंध में एक अग्रिम सूचना है।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | Subject Combination
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus | Priority Topics
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 31 मई 2026 के बीच देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सीयूईटी यूजी 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में करेगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी यूजी 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना अनिवार्य है।
नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवार अपनी आवंटित तिथि व शिफ्ट पर परीक्षा में उपस्थित हों। परीक्षा की तिथि या शिफ्ट में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर k केवल उसके एडमिट कार्ड में दिए गए तिथि व शिफ्ट/ समय में ही बैठने की अनुमति होगी।”
एनटीए ने बताया कि, अभ्यर्थियों की आवेदन पत्र भरते समय ली गई लाइव फोटो उनके आधार में उपलब्ध फोटो से मेल नहीं खाती है या जिन्होंने किसी अन्य पहचान पत्र के माध्यम से पंजीकरण किया है, उन्हें परीक्षा केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए निर्धारित प्रारूप में मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
यह प्रमाण पत्र स्कूल के प्राचार्य/हेड मास्टर या किसी वर्ग-1 राजपत्रित अधिकारी जैसे तहसीलदार, राजस्व अधिकारी, एसडीएम, डीएम अथवा भारतीय दूतावास के वर्ग-1 राजपत्रित अधिकारी (एनआरआई अभ्यर्थियों के लिए) द्वारा प्रमाणित होना चाहिए। इस प्रमाण पत्र को परीक्षा के दिन केंद्र पर भौतिक सत्यापन के लिए प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने में कोई कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या ईमेल cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
CUET UG 2026 City Intimation Slip: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीयूईटी यूजी की की वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, एडवांस्ड सिटी स्लिप - सीयूईटी यूजी 2026 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- सीयूईटी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन ugcnet.nta.nic.in पर आज से शुरू, तिथियां जांचें
यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दिया गया ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर केवल उनका अपना या उनके माता-पिता/अभिभावक का ही होना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार