CUET UG 2025 Registration: सीयूईटी यूजी रजिस्ट्रेशन डेट 24 मार्च तक के लिए बढ़ी, cuet.nta.nic.in पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 22, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित करेगी। यह परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में होगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 24 मार्च तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक सीयूईटी प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मार्च, 2025 थी।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा में 3 विषयों के लिए आवेदन करने पर सामान्य उम्मीदवारों को 1000 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 900 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
वहीं, एक विषय के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 400 रुपये, ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस को 375 रुपये और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 350 रुपये का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन विंडो 24 मार्च रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।
CUET UG 2025 Registration: एप्लिकेशन करेक्शन 26 मार्च से
एनटीए सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून के बीच आयोजित करेगी। यह परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इसके जरिए केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में एडमिशन का मौका मिलेगा।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन पत्र भरा है, उनके लिए सुधार विंडो 26 से 28 मार्च तक खोली जाएगी। आवेदन करने से पहले एनटीए का सीयूईटी ब्रोशर अवश्य देखें। अधिक जानकारी के लिए सीयूईटी यूजी 2025 अधिसूचना देखें।
CUET UG Registration 2025: एप्लिकेशन करेक्शन 26 मार्च से
आवेदन के भुगतान की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2025 है। एनटीए जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर सीयूईटी यूजी अधिसूचना में परीक्षा शहर, एडमिट कार्ड रिलीज और अनंतिम उत्तर कुंजी के बारे में विवरण अपडेट करेगा।
परीक्षा 13 भाषाओं, 23 विषयों और 1 सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए होगी। लगभग 47 केंद्रीय, 41 राज्य, 30 डीम्ड, 154 निजी और 10 अन्य विश्वविद्यालय हैं जो सीयूईटी परीक्षा के स्कोर को स्वीकार करते हैं।
परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी। 12वीं पास कर चुके या 2025 में इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल