CUET UG 2025 Date Sheet: सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से होगी शुरू; गाइडलाइंस, हाल टिकट डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 19, 2025 | 05:44 PM IST | 1 min read
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - यूजी 2025 एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी करेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए की घोषणा के बाद सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2025 डेटशीट की जांच कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा पहले से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2025 की परीक्षा 8 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा कई पालियों में कराई जाएगी, प्रत्येक शिफ्ट 60 मिनट अवधि की होगी। सीयूईटी यूजी एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित होगी।
एनटीए के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षण के लिए आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2025 डेट शीट में कैंडिडेट परीक्षा तिथियां, परीक्षा का समय, परीक्षा दिवस दिशानिर्देश, विषय नाम और विषय कोड सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
Also read CBSE: सीबीएसई ने स्कूल प्रिंसिपल, काउंसलर्स के लिए सीयूईटी ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया
CUET UG Exam Guidelines 2025: परीक्षा दिशानिर्देश
- सीयूईटी यूजी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी यूजी हाल टिकट के साथ एक वैध मूल पहचान पत्र (आधारकार्ड/ पैनकार्ड आदि) भी लाना होगा।
- सीयूईटी यूजी रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटे पहले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचना चाहिए।
- कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
- उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी एग्जाम सेंटर पर दो पासपोर्ट साइज की फोटो भी लानी होंगी।
CUET UG Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनटीए सीयूईटी की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।
- सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- सीयूईटी यूजी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर सीयूईटी यूजी 2025 हाल टिकट प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा