Santosh Kumar | May 7, 2025 | 08:26 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2025) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप आज (7 मई) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जाएगी। इस स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर के बारे में जानकारी दी जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Current Affairs-June
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने 8 मई, 2025 से शुरू होनी वाली यूजी कार्यक्रमों के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2025 को स्थगित कर दिया है। एनटीए ने अब अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है।
सूत्रों के अनुसार, एनटीए ने अभी हाल ही में नीट यूजी 2025 का आयोजन पूरा किया है। देश में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश द्वार माने जाने वाले सीयूईटी-यूजी 2025 को इस साल रिकॉर्ड 13.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं।
एनटीए की ओर से जारी पोस्ट में लिखा है कि सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 13 मई 2025 से शुरू होगी और शहर की जानकारी 7 मई 2025 को प्रदर्शित की जाएगी। परीक्षा देश और विदेश के 15 शहरों में सीबीटी मोड में होगी।
सीयूईटी यूजी 2025 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी करेगी।
Also readCUET 2025 Live: सीयूईटी पीजी रिजल्ट घोषित, फाइनल आंसर की जारी, यूजी परीक्षा स्थगित
एनटीए परीक्षा से कुछ दिन पहले सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। सीयूईटी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं, 23 डोमेन विषयों और सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीयूईटी यूजी 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा तिथि और समय, विषय का नाम और कोड, परीक्षा माध्यम, केंद्र कोड, परीक्षा अवधि, रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी देख सकेंगे।
एनटीए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2025 परीक्षा से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।