CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी आवेदन फॉर्म में आज से cuet.nta.nic.in पर करें सुधार, अंतिम तिथि 28 मार्च
Abhay Pratap Singh | March 26, 2025 | 06:26 AM IST | 2 mins read
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सीयूईटी यूजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को सिर्फ एक ही मौका दिया जाएगा।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 26 मार्च से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2025 (CUET UG 2025) के लिए आवेदन सुधार प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर सीयूईटी यूजी 2025 आवेदन पत्र 2025 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2025 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडिट विंडो 28 मार्च, 2025 को रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। परीक्षा एजेंसी एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सीयूईटी यूजी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए आवेदकों को सिर्फ एक ही मौका दिया जाएगा।
एनटीए सीयूईटी नोटिस के अनुसार, “CUET परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट (https://cuet.nta.nic.in/) पर जाकर अपने विवरण सत्यापित करें। यदि आवश्यक हो तो विवरण में सुधार करने की भी सलाह दी जाती है। समय सीमा के बाद किसी भी स्थिति में कोई और सुधार करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
नोटिस में आगे कहा गया कि, “अंतिम सुधार केवल किसी भी अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही (यदि आवश्यक हो) लागू होगा। यदि परिवर्तन शुल्क राशि को प्रभावित करते हैं, तो उम्मीदवारों से तदनुसार अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। उम्मीदवारों द्वारा किया गया अतिरिक्त भुगतान वापस नहीं किया जाएगा।”
CUET (UG)-2025 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार NTA हेल्प डेस्क को 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की वेबसाइट https://nta.ac.in और https://cuet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CUET UG 2025 Exam Date: सीयूईटी यूजी परीक्षा तिथि
सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा 8 मई से 1 जून तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। सीयूईटी यूजी के माध्यम से छात्र केंद्रीय, राज्य, निजी और डीम्ड विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। 304 विश्वविद्यालय सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 के माध्यम से अपने यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश देंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल