CUET UG 2024 Retest: सीयूईटी यूजी री-टेस्ट 19 जुलाई को होगा आयोजित, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Santosh Kumar | July 14, 2024 | 07:17 PM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट- अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2024 की दोबारा परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एनटीए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG/ के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एनटीए सीयूईटी यूजी 2024 का परिणाम 22 जुलाई तक घोषित कर सकता है।
एनटीए ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें कहा गया है, "सभी प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। संबंधित उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे एडमिट कार्ड के साथ-साथ सूचना बुलेटिन में दिए गए निर्देशों का संदर्भ लें।"
सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 मई से 29 मई, 2024 तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। यह भारत के बाहर के 26 शहरों सहित 379 शहरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई थी और इसमें लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
CUET UG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 जारी होने के बाद आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG Admit Card 2024 for 29 May Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच