CUET UG 2024 Retest Admit Card: सीयूईटी यूजी री-टेस्ट एडमिट कार्ड cuetug.ntaonline.in पर जारी, डाउनलोड करें
Saurabh Pandey | July 16, 2024 | 09:30 AM IST | 1 min read
सीयूईटी यूजी री टेस्ट के लिए 1,000 से अधिक प्रभावित उम्मीदवार छह राज्यों से हैं। एनटीए ने रविवार को पुन: परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा की है।
Use the CUET 2026 College Predictor to shortlist universities that match your performance based on expected scores.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी यूजी री-टेस्ट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी यूजी री-टेस्ट के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
New: CUET 2026 College Predictor | DU College 2026 Predictor
CUET UG 2026: Answer Key Download Link | Answer Key Objection Window Link
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
एनटीए ने उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर अपना फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड जांचने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी में फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड गायब है तो कृपया दोबारा डाउनलोड करें, क्योंकि फोटो, हस्ताक्षर और बारकोड के बिना आपका एडमिट कार्ड अमान्य है।
एनटीए प्रभावित उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में 19 जुलाई को सीयूईटी यूजी रीटेस्ट 2024 आयोजित करेगा। लगभग 1000 उम्मीदवार हैं जो 19 जुलाई को सीयूईटी 2024 की पुन: परीक्षा के लिए शामिल होंगे। एनटीए ने 30 जून तक और 7 से 8 जुलाई 2024 के बीच प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रभावित उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी परीक्षा फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
एनटीए की तरफ लगभग 13.48 लाख उम्मीदवारों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को भारत के बाहर 26 शहरों सहित 379 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
CUET UG 2024 Retest Admit Card: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in पर जाएं।
- अब CUET लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या, जन्म की तारीख दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर CUET 2024 रीटेस्ट एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- सीयूईटी एडमिट कार्ड पर सभी विवरण चेक करें।
- सीयूईटी एडमिट कार्ड को सेव करें और प्रिंट ले लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें