Santosh Kumar | March 26, 2024 | 07:24 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा 13 भाषाओं और हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 26 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuetug.ntaonline.in के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा 15 से 31 मई के बीच आयोजित की जाएगी।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी के लिए पंजीकरण विंडो आज रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 28 से 29 मार्च के बीच आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। सीयूईटी यूजी परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, मराठी, गुजराती, असमिया, उड़िया, मलयालम, कन्नड़ और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
सीयूईटी यूजी 2024 इस बार एनटीए द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। हाइब्रिड मोड में परीक्षा आयोजित करने से सभी छात्रों को समान अवसर मिलेगा।
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए शहरों की घोषणा 30 अप्रैल को की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। साथ ही परीक्षा के नतीजे 30 जून को जारी किए जाएंगे।
विषयों का चयन | भारत में केंद्र | भारत के बाहर केंद्र | ||
सामान्य | (ओबीसी - एनसीएल), ईडब्ल्यूएस | एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर | ||
पहले तीन विषय | 1,000 रुपये | 900 रुपये | 800 रुपये | 4,500 रुपये |
प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए | 400रुपये | 375 रुपये | 350 रुपये | 1,800 रुपये |
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके सीयूईटी यूजी 2024 के लिए आसानी से अप्लाई कर सकते हैं-
उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011 4075 9000 पर कॉल या cuet-ug@nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।