CUET UG 2024 Exam Guidelines: सीयूईटी यूजी की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे शुरू; इन डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें सेंटर
Santosh Kumar | May 15, 2024 | 08:08 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 भारत के बाहर 26 शहरों सहित देश भर के विभिन्न स्थानों (379 शहरों) में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पहले ही जारी कर दिया गया है।
Predict your chances of admission to top CUET-participating universities. Enter your CUET expected score and get a personalized list of colleges, courses, and expected cut-offs instantly.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीयूईटी यूजी परीक्षा आज (15 मई) सुबह 9 बजे से शुरू होगी। एनटीए ने 15 से 18 मई तक होने वाली पेन-एंड-पेपर मोड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को विभिन्न गाइडलाइंस का पालन करना होगा। परीक्षा के दिशानिर्देश इस लेख में आगे बताए गए हैं।
CUET 2027: Most Important Topics(All) - English | Biology Complete Notes | CA-Aug
CUET 2027: Idioms and Phrases | Reading Comprehension | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 भारत के बाहर 26 शहरों सहित देश भर के विभिन्न स्थानों (379 शहरों) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG से डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चलेगी।
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवार 14 मई की शाम को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्र में कोई भी बदलाव एडमिट कार्ड में दिखाई दे। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए अपने प्रवेश पत्र की एक प्रति अच्छी स्थिति में सुरक्षित रखें।
CUET UG 2024 Exam Guidelines: सीयूईटी यूजी परीक्षा दिशानिर्देश
जो उम्मीदवार CUET UG 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश आप नीचे देख सकते हैं-
- उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और आईडी प्रूफ लाना न भूलें।
- उम्मीदवार CUET Admit Card पर अपनी एक हालिया तस्वीर चिपकानी होगी।
- बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूडी) वाले उम्मीदवारों को परीक्षा के प्रति घंटे 20 मिनट का प्रतिपूरक समय प्रदान किया जाएगा।
- किसी भी उत्तर का प्रयास करते समय उम्मीदवारों को बहुत सावधान रहना चाहिए क्योंकि सीयूईटी में नकारात्मक अंकन है।
- अभ्यर्थियों को केंद्र पर कम चीजें ले जानी चाहिए क्योंकि अधिकांश वस्तुओं को केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
CUET Exam Centre 2024: केंद्र पर ले जाने योग्य चीजें
उम्मीदवार सीयूईटी परीक्षा केंद्र 2024 में पात्र चीजों के बारे में जानकारी नीचे देख सकते हैं-
- स्व-घोषणा के साथ सीयूईटी एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लिए पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
- मूल फोटो पहचान पत्र - आधार कार्ड, कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या पैन कार्ड होना चाहिए।
- पारदर्शी पानी की बोतल
- पारदर्शी काला बॉल प्वाइंट पेन
- PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- चीनी की गोलियाँ/फल (मधुमेह रोगियों के लिए)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल