Trusted Source Image

CUET UG Answer Key 2024: सीयूईटी यूजी आंसर आज exam.nta.ac.in पर होगी जारी, चुनौती दर्ज कराने का मिलेगा मौका

Abhay Pratap Singh | July 7, 2024 | 12:30 PM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ छात्र 9 जुलाई शाम 5 बजे तक चुनौतियां दर्ज करा सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी 2024 प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ छात्र 9 जुलाई शाम 5 बजे तक चुनौतियां दर्ज करा सकेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज यानी 7 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 (CUET UG 2024) की उत्तर कुंजी जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाकर सीयूईटी यूजी आंसर की देख सकते हैं।

सीयूईटी यूजी आंसर की 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को सीयूईटी यूजी 2024 उत्तर कुंजी के विरुद्ध चुनौती दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा।

वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद सीयूईटी यूजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। सीयूईटी फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम घोषित किए जाएंगे। अंकन योजना के अनुसार उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाएंगे तथा गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

Also readNCET Exam City Slip 2024: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सिटी इंटिमेशन स्लिप ncet.samarth.ac.in पर जारी

बताया गया कि, किसी भी प्रश्न के मामले में यदि एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं तो उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाएंगे। इसके विपरीत, यदि सभी विकल्प गलत हैं तो उत्तर का चयन करने वाले उम्मीदवारों को ही पूरे 5 अंक दिए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CUET UG 2024 रिजल्ट 10 जुलाई तक घोषित किया जा सकता है। इस वर्ष, CUET UG परीक्षा के लिए कुल 13,47,618 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। जिनमें से 7.17 लाख पुरुष उम्मीदवार, 6.30 लाख महिला उम्मीदवार और 7 ट्रांसजेंडर छात्र शामिल थे।

CUET UG 2024 Answer Key: आपत्ति कैसे उठाएं?

छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर CUET UG उत्तर कुंजी 2024 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘प्रोविजनल आंसर की’ टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • चुनौती दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी आवश्यक प्रश्न का चयन करें।
  • अब, शुल्क का भुगतान करें और सहायक दस्तावेज जमा करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications