CUET UG 2024 Admit Card: सीयूईटी यूजी 17-18 मई की परीक्षा के लिए नई अधिसूचना जारी; दिल्ली केन्द्रों से संबंधित
Santosh Kumar | May 16, 2024 | 07:09 PM IST | 2 mins read
जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली को अपने सीयूईटी परीक्षा केंद्र के रूप में चुना था, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 17, 18 मई को दिल्ली केंद्रों पर आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के लिए आवश्यक अधिसूचना जारी की है। जो परीक्षा के संशोधित प्रवेश पत्र के साथ संबंधित है। एनटीए ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए जारी एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की सलाह दी है। हालांकि, जिन उम्मीदवारों ने 15 मई शाम 5 बजे के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
जिन उम्मीदवारों ने दिल्ली को अपने सीयूईटी परीक्षा केंद्र के रूप में चुना था, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
एनटीए ने अप्रत्याशित प्रशासनिक कारणों से दिल्ली में सीयूईटी (यूजी) 2024 के परीक्षा केंद्रों को बदल दिया है। एनटीए ने कहा है कि यह अपडेट केवल 17 और 18 मई 2024 को दिल्ली में परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों पर लागू है। दिल्ली के बाहर केंद्रों पर परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इससे प्रभावित नहीं होंगे।
CUET UG 2024 परीक्षा 15 से 24 मई तक हाइब्रिड मोड में आयोजित की जा रही है। एनटीए ने जारी अधिसूचना के माध्यम से कहा है कि सीयूईटी यूजी सिटी स्लिप 2024 और 21, 22 और 24 मई की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
CUET UG Admit Card 2024: ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके CUET UG Admit Card 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- होमपेज पर, CUET UG Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें।
- अब कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे शामिल डिटेल को देखें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
किसी भी कठिनाई का सामना करने की स्थिति में, उम्मीदवार एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर एक ईमेल लिख सकते हैं या उनके हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]CUET UG Exam 2024 Live: सीयूईटी यूजी 2024 मई 17 एग्जाम एनालिसिस, आंसर की, गाइडलाइंस, ड्रेस कोड जानें
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए वेबसाइट पर अपने पंजीकृत लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। इस साल, कुल 13.48 लाख उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2024 के लिए पंजीकरण कराया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार