Abhay Pratap Singh | March 15, 2024 | 10:03 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 19 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर सीयूईटी पीजी 2024 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से आयोजित की गई है, इस परीक्षा का आयोजन 28 मार्च तक किया जाएगा। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
एनटीए सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड में छात्र की फोटो, हस्ताक्षर, नाम, लिंग, रोल नंबर, परीक्षा का विषय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा का माध्यम, पता और परीक्षा केंद्र का कोड और रिपोर्टिंग समय दिया गया है। एनटीए ने बताया कि डाक के माध्यम से सीयूईटी पीजी हाल टिकट नहीं भेजा जाएगा।
सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट एनटीए को मेल आईडी cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 19 मार्च सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हाल टिकट के साथ एग्जाम सेंटर पर पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उम्मीदवार को परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना होगा।