CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 18 मार्च की परीक्षा के लिए किया गया जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | March 14, 2024 | 10:30 PM IST | 2 mins read
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट 2024 (CUET PG 2024) परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 18 मार्च को आयोजित परीक्षा के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 18 मार्च को थिएटर, तेलुगु, योग और भारतीय ज्ञान प्रणाली (इंडियन नॉलेज सिस्टम) विषय के लिए आयोजित की जाएगी। CUET PG एडमिट कार्ड 2024 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए द्वारा सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। 157 विषयों के लिए आयोजित सीयूईटी पीजी एग्जाम 2024 के लिए 4,62,589 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2024 March 18: एग्जाम शिफ्ट
सीयूईटी पीजी परीक्षा में 18 मार्च को उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में प्रत्येक पेपर के लिए शिफ्ट और समय की जांच कर सकते हैं:
|
विषय |
शिफ्ट टाइमिंग |
|---|---|
|
थिएटर |
शिफ्ट 1: सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक |
|
तेलुगु, योग |
शिफ्ट 2: दोपहर 12:45 से 2:30 बजे तक |
|
भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) |
शिफ्ट 3: शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक |
CUET PG Hall Ticket 2024: डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर 18 मार्च सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘CUET PG एडमिट कार्ड 2024’ से संबंधित लिंक का चयन करें।
- उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट करें।
- सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड 2024 का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा कैंडिडेट एनटीए को मेल आईडी cuet-pg@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए देश के बाहर भी 24 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी