CUET PG Syllabus 2025: सीयूईटी पीजी सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस cuet.nta.nic.in पर जारी; पीडीएफ डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 3, 2025 | 09:46 PM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और परीक्षा शहरों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्ट ग्रेजुएट 2025 (CUET PG 2025) परीक्षा के लिए सब्जेक्ट-वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। सीयूईटी 2025 पाठ्यक्रम विशेष रूप से स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए डिजाइन किया गया है और प्रत्येक विषय के लिए पीडीएफ में उपलब्ध कराया गया है।
CUET PG 2027: Important Topics | Syllabus
CUET 2026 QP's: Physics | Chemistry | Maths | English | Commerce | All Subjects
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 सिलेबस पीडीएफ कैंडिडेट सीयूईटी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी-पीजी पाठ्यक्रम को 6 श्रेणियों में वर्गीकृत किया है, जिसमें कॉमन सब्जेक्ट, ह्यूमैनिटी सब्जेक्ट, आचार्य सब्जेक्ट, लैग्वेज सब्जेक्ट, एमटेक सब्जेक्ट और साइंस सब्जेक्ट शामिल है।
CUET PG परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को पाठ्यक्रम जानने के अलावा परीक्षा पैटर्न से भी परिचित होना चाहिए। सीयूईटी पीजी 2025 सिलेबस प्रत्येक विषय के लिए अलग से जारी किया जाता है। एनटीए ने अलग-अलग विषयों को कोड दिए हैं और प्रत्येक विषय के लिए सिलेबस जारी किया गया है।
Also read CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी पंजीकरण Exams.nta.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि जानें
सीयूईटी पीजी परीक्षा के माध्यम से छात्र एमएससी, एमए, एमकॉम, एमटेक, एमएफए जैसे पीजी कोर्स और एमबीए, बीएड, एलएलबी, एलएलएम जैसे व्यावसायिक डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। देश भर में 190 से अधिक विश्वविद्यालयों में कुल 157 पीजी पाठ्यक्रम पेश किए जाते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
नवीनतम अपडेट के अनुसार, एनटीए ने सीयूईटी पीजी परीक्षा पैटर्न, आवेदन शुल्क और परीक्षा शहरों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। परीक्षा पैटर्न के अनुसार, CUET PG 2025 परीक्षा की समय अवधि 90 मिनट कर दी गई है। वहीं, सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क में 200 रुपये की वृद्धि की गई है।
CUET PG Subject-wise Syllabus PDF: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से सीयूईटी पीजी 2025 विषयवार पाठ्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
- सबसे पहले exams.nta.ac.in पर विजिट करें।
- फिर, सीयूईटी-पीजी 2025 टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, कैंडिडेट ‘सिलेबस’ टैब पर क्लिक करें।
- एक नया पेज ओपन होगा और यहां पाठ्यक्रम जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार