CUET PG 2025: सीयूईटी पीजी पंजीकरण Exams.nta.ac.in पर शुरू, पात्रता मानदंड, परीक्षा तिथि जानें
Saurabh Pandey | January 3, 2025 | 08:28 AM IST | 2 mins read
यदि किसी उम्मीदवार को सीयूईटी पीजी 2025 के लिए आवेदन करने में कठिनाई आती है, तो वह 011 - 40759000/011 - 69227700 या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in या Exams.nta.ac.in/CUET-PG के माध्यम से CUET PG 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 फरवरी 2025 तक है, जबकि शुल्क भुगतान 2 फरवरी तक किया जा सकेगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, शुल्क भुगतान के साथ आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवारों को 3 से 5 फरवरी तक आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा।
CUET PG 2025: परीक्षा तिथि
CUET PG 2025 परीक्षा 13 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। CUET PG 2025 कार्यक्रम के माध्यम से कुल 157 विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा भारत के बाहर के 27 शहरों सहित देश भर के 312 शहरों में आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2025: परीक्षा पैटर्न
सीयूईटी पीजी 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) दिए जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटा 30 मिनट होगी।
CUET PG 2025: मार्किंग स्कीम
सीयूईटी पीजी 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
CUET PG 2025: आवेदन की प्रक्रिया
- CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाएं।
- होमपेज पर "सीयूईटी-पीजी 2025 के लिए पंजीकरण लाइव विकल्प पर क्लिक करें।
- CUET PG 2025 पंजीकरण विंडो खुल जाएगी।
- अब न्यू पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
- CUET PG 2025 आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- CUET PG 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान करें और एक प्रति अपने पास रखें।
CUET PG 2025: परीक्षा पेपर दो भाषाओं में
CUET PG 2025 के प्रश्न पत्र का माध्यम लैंग्वेज, एम.टेक/उच्च विज्ञान, और आचार्य पेपर (हिंदू अध्ययन , बौद्ध दर्शन, और भारतीय ज्ञान प्रणाली) को छोड़कर अंग्रेजी और हिंदी दो भाषाओं में होगा।
CUET PG 2025: सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड
सीयूईटी-पीजी 2025 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप मार्च के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की उम्मीद है, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। सीयूईटी-पीजी 2025 के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवार अधिकतम 4 शहर चुन सकते हैं। उम्मीदवार द्वारा चुने गए शहरों में से एक में एक केंद्र आवंटित करने का हर संभव प्रयास एनटीए की तरफ से किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा