उम्मीदवार 26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 तक सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Nitin | December 27, 2023 | 11:14 AM IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी पीजी 2024 (CUET PG 2024) पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध काराए जाते थे, परंतु इस वर्ष यह pgcuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराए गए है।
उम्मीदवार कॉमन यूनिवर्सिटी एंटरेंस टेस्ट फॉर पीजी प्रोग्राम (CUET PG) के लिए 24 जनवरी 2024 रात 11.50 बजे तक पंजीकरण कर सकते है। इसके अलावा छात्र 25 जनवरी तक सीयूईटी पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए फीस भर सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी।
छात्रों को परीक्षा के लिए सीयूईटी पीजी 2024 फीस का भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके आलवा एससी/एसटी छात्रों को 750 रुपये की सीयूईटी पीजी 2024 फीस का भुगतान करना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) छात्रों को सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन सुधार करने का अवसर भी प्रदान करेगी। उम्मीदवार सीयूईटी पीजी 2024 (CUET PG 2024) आवेदन सुधार विंडो सुविधा का लाभ 27 जनवरी से 29 जनवरी, 2024 तक प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार संदर्भ के लिए नीचे दी गयी तालिका का अनुसरण कर सकते हैं:
सीयूईटी पीजी आवेदन | 26 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी 2024 (रात 11.50 तक) |
सीयूईटी पीजी फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 25 जनवरी 2024 (रात 11.50 तक) |
सीयूईटी पीजी आवेदन सुधार सुविधा | 27 जनवरी से 29 जनवरी (रात 11.50 तक) |
एडवांस सिटी इंटीमेशन | 4 मार्च 2024 |
एडमिट कार्ड | 7 मार्च 2024 |
परीक्षा तिथि | 11 मार्च से 28 मार्च 2024 |
आंसर की को चुनौती देना | 4 अप्रैल 2024 |