CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 20, 21 तारीख की परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर जारी
Saurabh Pandey | March 16, 2024 | 08:33 PM IST | 2 mins read
सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा का आयोजन 28 मार्च तक किया जाएगा। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 20 और 21 मार्च को होने वाली सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सीयूईटी पीजी परीक्षा 2024 11 से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
एनटीए अलग-अलग तारीख की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर रहा है। सीयूईटी पीजी हॉल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, लिंग, परीक्षा का माध्यम, परीक्षा केंद्र कोड, केंद्र पर रिपोर्टिंग समय, विषय आदि शामिल होगा।
CUET PG 2024 देश-विदेश के 326 केंद्रों पर परीक्षा
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न राज्यों के 302 और देश के बाहर 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में हो रही है। एग्जाम के लिए शहर सूचना पर्ची उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड दिखाना जरूरी
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना सीयूईटी पीजी 2024 एडमिट कार्ड दिखाना होगा। अन्यथा उन्हें परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही कहा गया है कि कोई दोबारा परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।
एनटीए ने कहा है कि उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जिनकी परीक्षाएं 20 और 21 मार्च के बाद बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उन्हें भी अपडेट किया जाएगा और उनका एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपना सीयूईटी पीजी 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET PG 2024 परीक्षा पैटर्न
CUET PG 2024 परीक्षा में 75 प्रश्न होंगे, जिनका उत्तर उम्मीदवारों को 1 घंटे 45 मिनट में देना होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे, जबकि एक अंक काटा जाएगा। सीयूईटी पीजी 2024 को पास करने के लिए परीक्षार्थियों को 45% अंक प्राप्त करने होंगे।
अगली खबर
]CUET PG 2024 Admit Card: सीयूईटी पीजी हाल टिकट 19 मार्च की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
सीयूईटी पीजी 2024 एग्जाम में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। सीयूईटी पीजी परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल