Trusted Source Image

CTET September 2026 Correction Window: सीटेट सितंबर आवेदन में सुधार का अंतिम मौका कल तक, प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 06:39 PM IST | 2 mins read

सीटेट सितंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीटेट सितंबर 2026 करेक्शन विंडो लिंक 18 जून तक सक्रिय रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीटेट सितंबर 2026 करेक्शन विंडो लिंक 18 जून तक सक्रिय रहेगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) सितंबर 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया कल बंद कर दी जाएगी। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर 18 जून तक सीटेट सितंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जून को समाप्त हुई थी।

सीटेट सितंबर 2026 करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीटेट सितंबर 2026 आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया 15 जून से शुरू है। सीटेट परीक्षा 2026 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा।

आवेदकों को अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, दिव्यांग स्थिति, परीक्षा के लिए चयनित पेपर, पेपर-2 में चयनित विषय, भाषा 1 व भाषा 2 के लिए प्राथमिकताएं, पत्राचार का पता, संस्थान या कॉलेज और पाठ्यक्रम विवरण में सुधार की अनुमति दी गई है। साथ ही, कैंडिडेट अपने पसंदीदा परीक्षा शहर में भी बदलाव कर सकते हैं।

Also readNIFT Counselling 2026 Registration: निफ्ट काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 22 जून; आवश्यक दस्तावेज जानें

सीटीईटी परीक्षा का 22वां संस्करण 6 सितंबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। यदि आवेदकों की संख्या बढ़ती है, तो चुनिंदा केंद्रों पर परीक्षा 5 सितंबर, 2026 को भी आयोजित की जा सकती है। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। हॉल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

सितंबर 2026 सत्र के लिए सीटेट परीक्षा पेपर-1 (कक्षा 1-5) और पेपर-2 (कक्षा 6-8) के लिए दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित है। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट की वेबसाइट पर विजिट करें।

CTET Correction Window 2026: संशोधन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीटेट एप्लीकेशन में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • सीटीईटी आवेदन फॉर्म सुधार लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन करें।
  • विवरण की समीक्षा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications