Trusted Source Image

CTET September 2026: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को बड़ा मौका, सीटेट आवेदन पोर्टल री-ओपन

Saurabh Pandey | August 25, 2026 | 03:38 PM IST | 1 min read

जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई 2026 से 10 जून 2026 के बीच सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

उम्मीदवारों के व्यापक हित में सीबीएसई ने यह अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र शिक्षकों को TET योग्यता हासिल करने का उचित अवसर मिल सके। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों के व्यापक हित में सीबीएसई ने यह अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि पात्र शिक्षकों को TET योग्यता हासिल करने का उचित अवसर मिल सके। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 22वें संस्करण के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो को फिर से खोलने का नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक उम्मीदवार 25 अगस्त से 1 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं।

जो उम्मीदवार पहले चरण में आवेदन करने से चूक गए थे, उनके पास आवेदन करने का सुनहरा अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने पहले 11 मई 2026 से 10 जून 2026 के बीच सफलतापूर्वक अपना आवेदन जमा कर दिया था, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

CBSE CTET 2026: परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में

सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, सीटेट के 22वें एडिशन के लिए नई तारीख की घोषणा 1 सितंबर को दोबारा खुले एप्लीकेशन पोर्टल के बंद होने के बाद की जाएगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन पूरा कर लें और परीक्षा शेड्यूल, एडमिट कार्ड और अन्य निर्देशों के बारे में आगे की जानकारी के लिए सीबीएसई सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

Also read DUSU Election 2026: डूसू चुनाव से पहले एबीवीपी ने माई डीयू, माई मेनिफेस्टो' कैंपेन किया लॉन्च

CTET Sept 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'Apply for CTET Sept 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  5. फिर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा शहर का चयन करें।
  6. अपनी लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications