CTET July Admit Card 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हाल टिकट लिंक जल्द होगा सक्रिय, परीक्षा 7 जुलाई को
Abhay Pratap Singh | July 4, 2024 | 05:41 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2024 के लिए हाल टिकट किसी भी समय जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद सीटेट जुलाई 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय किया जाएगा।
सीटेट जुलाई एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार लॉगिन विंडों में पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके सीटीईटी हाल टिकट 2024 देख सकेंगे। जुलाई सत्र के लिए सीटेट 2024 परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
सीटीईटी 2024 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सीटेट एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। हाल टिकट के साथ उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एक सरकारी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पैन कार्ड या पासपोर्ट आदि की मूल प्रति ले जाना होगा।
CTET एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तिथि एवं समय, परीक्षा केंद्र का विवरण, फोटो और परीक्षा दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। सीटेट जुलाई 2024 परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सीटेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार जनवरी और जुलाई माह में किया जाता है। सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीटेट परीक्षा दो पेपरों सीटेट पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक के लिए) और सीटेट पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक के लिए) के लिए आयोजित की जाती है।
CTET Admit Card 2024: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीटेट जुलाई प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, सीटेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब, लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर सीटीईटी हाल टिकट 2024 प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]IISER Counselling 2024: आईआईएसईआर काउंसलिंग वरीयता फॉर्म और दस्तावेज अपलोड करने की आखिरी तिथि 6 जुलाई तक बढ़ी
आईआईएसईआर भोपाल में पांच वर्षीय बीएस-एमएस प्रोग्राम और इंजीनियरिंग साइंस व इकोनॉमिक साइंस में चार वर्षीय बीएस कार्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन