CBSE CTET: सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में 9वीं से 12वीं में शिक्षक बनने के लिए सीटेट अनिवार्य, गाइडलाइंस जल्द
Abhay Pratap Singh | August 6, 2025 | 10:28 AM IST | 2 mins read
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध मान्यता प्राप्त स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्योलयों में कक्षा 9वीं से 12वीं में शिक्षक बनने के लिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) अनिवार्य कर दी गई है। सीबीएसई द्वारा जल्द ही कक्षा 9वीं-12वीं के लिए सीटेट एग्जाम गाइडलाइंस जारी की जाएंगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के अनुरूप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) की ओर से इसे लेकर गाइडलाइंस तैयार किया जा रहा है। एनसीटीई और सीबीएसई दोनों एक साथ मिलकर इस पर काम कर रहे हैं।
सीटीईटी (सीबीएसई) के निदेशक जेके यादव ने कहा कि, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) में चार स्तरों पर परीक्षा कराने का निर्देश है। इसकी नीति एनसीटीई तैयार कर रही है। सीबीएसई उसी गाइडलाइंस के आधार पर परीक्षा आयोजित करेगी। गाइडलाइन मिलने के बाद चार स्तर पर परीक्षा आयोजित होगी, जो अगले साल से लागू होगा।”
इससे पहले, सीटेट परीक्षा दो स्तरों कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती थी। हालांकि, अब कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए भी यह परीक्षा आयोजित होगी। सीटीईटी परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाती है।
एनसीईटी गाइडलाइन जारी होने के बाद चार स्तरों पर आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा में बाल वाटिका के लिए भी शिक्षकों की परीक्षा को शामिल किया गया है। बता दें, अभी तक कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में शिक्षक बनने के लिए बीएड और स्नातकोत्तर डिग्री की आवश्कता होती थी।
सीबीएसई स्कूलों में तय नियमों के अनुसार कुछ प्रतिशत शिक्षकों का केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। जैसे, यदि किसी स्कूल में 20 शिक्षकों की जरूरत है, तो कम से कम 10 शिक्षक सीटेट पास होने चाहिए। बाकी 10 शिक्षकों से बीएड और पीजी जैसी शैक्षणिक योग्यताएं मांगी जाती हैं।
अगली खबर
]UPSC Recruitment Alert: यूपीएससी ने भर्ती विज्ञापनों से संबंधित सीधे ईमेल अलर्ट प्राप्त करने की सुविधा शुरू की
यूपीएससी नियमित परीक्षाओं के अलावा, समय-समय पर भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में ग्रुप ए/ग्रुप बी के विभिन्न राजपत्रित पदों पर भर्ती करता है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल