CSIR NET 2025 Final Answer Key: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून फाइनल आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी, रिजल्ट जल्द
Santosh Kumar | August 20, 2025 | 08:09 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट परिणाम एनटीए द्वारा जारी सीएसआईआर यूजीसी नेट जून अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दी है। सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 28 जुलाई को देशभर के 416 परीक्षा केंद्रों पर 218 शहरों में आयोजित की गई, जिसमें 1,95,241 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। फाइनल आंसर की के आधार पर अब जल्द ही जून सेशन के परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीएसआईआर नेट 2025 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 1 अगस्त को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर 3 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज करने के लिए कहा गया।
इसके बाद, एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा आपत्तियों की समीक्षा की गई और उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया। अब जारी की गई अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट जून 2025 रिजल्ट जारी किया जाएगा।
CSIR NET Final Answer Key 2025: आंसर की पीडीएफ प्रारूप में
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), लेक्चररशिप/असिस्टेंट प्रोफेसरशिप और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 5 विषयों के लिए आयोजित की जाती है।
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और ओबीसी वर्ग के लिए न्यूनतम 33% अंक, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए 25% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
CSIR NET Result 2025: सीएसआईआर नेट रिजल्ट जल्द
उम्मीदवार सीएसआईआर नेट परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकेंगे। परिणाम के साथ कटऑफ अंक भी जारी किए जाएंगे।
पिछले रुझानों के आधार पर, सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2025 जल्द घोषित होने की संभावना है। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, प्राप्त अंक और योग्यता स्थिति (जेआरएफ/सहायक प्रोफेसर) जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल