CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण का आज आखिरी दिन, csirnet.nta.ac.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | May 27, 2024 | 10:40 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अब 29 मई से 31 मई तक आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज यानी 27 मई आखिरी दिन है। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार 29 से 31 मई तक अपने आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। एनटीए की तरफ से पहले जारी कार्यक्रम के मुताबिक सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई तक थी।
CSIR NET June 2024: आवेदन शुल्क
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 650 रुपये शुल्क लागू है। वहीं एससी, एसटी,पीडब्ल्यूडी, थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 325 रुपये है।
CSIR NET June 2024: परीक्षा तिथि और पैटर्न
सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित होने वाली है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (सीबीटी) में आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 में 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 180 मिनट है। प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है।
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और लेक्चरशिप (एलएस)/सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Also read JEE Advanced 2024 Exam Live: जेईई एडवांस 2024 पेपर एनालिसिस जारी, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट डेट
CSIR NET June 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण लिंक का चयन करें।
- अब अपनी पंजीकरण डिटेल दर्ज करें और प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- जमा किया गया आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल