CSIR NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 जनवरी तक बढ़ी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 30, 2024 | 10:35 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन के साथ ही शुल्क भुगतान और आवेदन फॉर्म में सुधार की आखिरी तिथि बढ़ा दी है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए पंजीकरण की समय-सीमा 2 जनवरी, 2025 तक बढ़ा दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर थी।
एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण के साथ ही शुल्क भुगतान और आवेदन पत्र में सुधार की समय-सीमा भी बढ़ा दी है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 3 जनवरी तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं और 4 व 5 जनवरी, 2025 को ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए उम्मीदवारों से विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।” सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 16 से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1150 रुपये, ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी (एनसीएल) के लिए 600 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी व थर्ड जेंडर कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 325 रुपये है। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच कर लेनी चाहिए।
आवेदन सुधार प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को केवल जन्मतिथि, श्रेणी, पिता का नाम और माता के नाम में ही बदलाव की अनुमति है। इसके अलावा, अभ्यर्थी के नाम, लिंग, फोटो और हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, स्थायी और पत्राचार पता, परीक्षा शहर में परिवर्तन की अनुमति नहीं है।
नोटिस के अनुसार, किसी उम्मीदवार को संयुक्त CSIR-UGC NET दिसंबर 2024 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो हेल्पलाइन नंबर 011 - 40759000 / 011 - 69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते है। नवीनतम अपडेट के लिए आवेदकों को csirnet.nta.ac.in पर जाने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा