CSIR NET 2025 Admit Card: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड csirnet.nta.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट 28 जुलाई
Santosh Kumar | July 24, 2025 | 10:23 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता शामिल हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके वेबसाइट से सीएसआईआर नेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2025 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
सीएसआईआर नेट जून परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।
CSIR NET Admit Card 2025: सीएसआईआर नेट जून एग्जाम टाइमिंग
सीएसआईआर नेट 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएसआईआर नेट एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें लाइफ साइंसेज और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, जिसमें केमिकल साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज और फिजिकल की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। एग्जाम सिटी स्लिप में उम्मीदवार के परीक्षा शहर से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
CSIR NET 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड में विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
सीएसआईआर नेट जून एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल