CSIR UGC NET 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन सुधार विंडो csirnet.nta.ac.in पर सक्रिय, 29 जून तक करें संशोधन
Saurabh Pandey | June 28, 2025 | 04:07 PM IST | 1 min read
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदक 29 जून, 2025 को रात 11:59 बजे तक आवेदन में सुधार कर सकते हैं। पहले, आवेदन में सुधार करने की समय-सीमा 25 जून से 26 जून, 2025 तक निर्धारित की गई थी।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर यूजीसी नेट) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो सक्रिय कर दी है। उम्मीदवार सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए अपने आवेदन में सुधार/संशोधन आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से 29 जून तक कर सकते हैं।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 ऑनलाइन आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा दी गई जानकारी जैसे नाम, संपर्क विवरण / पता, श्रेणी, पीडब्ल्यूडी स्थिति, शैक्षिक योग्यता विवरण, जन्म तिथि, परीक्षा शहरों का विकल्प आदि को अंतिम माना जाएगा, और सुधार अवधि समाप्त होने के बाद ऐसे विवरणों में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
CSIR UGC NET 2025: आवेदन करेक्शन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर, CSIR UGC NET जून परीक्षा 2025 के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपने आवेदन फॉर्म पर जाएं और आवश्यकतानुसार सुधार करें।
- संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 आवेदन पत्र की समीक्षा करें और सबमिट करें।
- कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट डाउनलोड करें।
CSIR NET 2025: परीक्षा तिथि
सीएसआईआर नेट 2025 का आयोजन 26 से 28 जुलाई, 2025 तक दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में किया जाना है। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी, और इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के साथ तीन भाग होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल