CSIR NET, UGC NET Exam Date: सीएसआईआर, यूजीसी नेट, एनसीईटी परीक्षा तिथि घोषित, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | June 29, 2024 | 07:25 AM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2024 चक्र परीक्षा पहले पेन और पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में आयोजित की जाती थी। हालांकि, अब इसे कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर नेट, यूजीसी नेट जून सत्र और एनसीईटी परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नोटिस जारी कर परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों के साथ नई परीक्षा तिथि की जानकारी साझा की है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, तीनों परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएंगी।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है, "सभी संबंधित उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की कुछ परीक्षाएं स्थगित/रद्द कर दी गई थीं। वे उम्मीदवार नीचे दिए गए विवरण के अनुसार इन परीक्षाओं की नई तारीखों की जांच कर सकते हैं।"
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा की तिथि | मोड |
|---|---|---|---|
| 1 |
एनसीईटी 2024
|
10 जुलाई 2024
|
सीबीटी |
| 2 |
जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट
|
25 से 27 जुलाई 2024 |
सीबीटी
|
| 3 |
यूजीसी नेट जून 2024
|
21 अगस्त और 4 सितंबर 2024 के बीच
|
सीबीटी
|
शेड्यूल के अनुसार, यूजीसी नेट जून 2024 चक्र परीक्षा पहले पेन और पेपर (ऑफ़लाइन) मोड में आयोजित की जाती थी। हालाँकि, अब इसे कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, NTA ने यह भी कहा है कि अखिल भारतीय आयुष स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (एआईएपीजीईटी) 2024 पूर्व निर्धारित तिथि 6 जुलाई, 2024 को ही आयोजित की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले एनटीए ने कथित अनियमितताओं के चलते 18 जून 2024 को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द कर दी थी। तब परीक्षा एजेंसी ने कहा था, "एनटीए द्वारा आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं के संकेत मिले हैं, जिसके चलते 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट 2024 को रद्द कर दिया गया है। परीक्षा को फिर से शेड्यूल किया जाएगा।"
इसी तरह, एनटीए ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए CSIR UGC NET 2024 और NCET 2024 परीक्षा को स्थगित कर दिया था। हाल ही में एनटीए में सुधार और परीक्षा प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए छात्रों और अभिभावकों से फीडबैक लेने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
उम्मीदवार एनटीए परीक्षाओं के संबंध में आगे स्पष्टीकरण के लिए 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या संबंधित ई-मेल ncet@nta.ac.in, csirnet@nta.ac.in, ugcnet@nta.ac.in और aiapget@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा