CSIR NET June 2024: सीएसआईआर नेट जून आवेदन फॉर्म में आज से करें सुधार, अंतिम तिथि 31 मई
Abhay Pratap Singh | May 29, 2024 | 09:56 AM IST | 1 min read
सूचना में बताया गया कि, ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य माध्यम से प्राप्त सीएसआईआर नेट जून आवेदन सुधार अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज यानी 29 मई से सीएसआईआर नेट जून 2024 आवेदन सुधार विंडो शुरू कर दी गई है। सीएसआईआर नेट जून 2024 आवेदन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
सीएसआईआर नेट जून 2024 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 31 मई को बंद कर दी जाएगी। सूचना में बताया गया कि, पोस्ट/ फैक्स/ व्हाट्सएप/ ईमेल द्वारा प्राप्त आवेदन सुधार के अनुरोध पर एनटीए द्वारा किसी भी स्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।
सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित की जाएगी। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर नेट) जून 2024 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) प्रदान करने, सहायक प्रोफेसरों की भर्ती और भारतीय कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Also read RBSE 10th Result 2024 Live: आरबीएसई 10वीं रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी होगा; डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स देखें
आवेदन करेक्शन के संबंध में किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट एनटीए हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मेल आईडी csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
CSIR NET application form June 2024: इन फील्ड में कर सकेंगे सुधार
नीचे दिए गए फील्ड में पंजीकृत उम्मीदवार सीएसआईआर नेट जून एप्लीकेशन फॉर्म 2024 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- मोबाइल नंबर
- उम्मीदवार पता
- श्रेणी (कैटेगरी)
- दिव्यांग स्थिति
- शैक्षणिक योग्यता
- जन्म तिथि
- परीक्षा शहर
CSIR NET June 2024:सीएसआईआर नेट जून 2024 आवेदन पत्र में कैसे सुधार करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सुधार विंडो के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यकतानुसार लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद, फॉर्म में सुधार करें और समीक्षा करें।
- अब, फॉर्म को सबमिट करें और डाउनलोड करें।
- करेक्शन पेज का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार