सीएसआईआर-एचआरडीजी ने जेआरएफ-नेट, जेआरएफ-गेट, एसपीएमएफ, एसआरएफ, पोस्टडॉक्टोरल रिसर्च और अन्य फेलोशिप के लिए वजीफे में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।
Alok Mishra | October 5, 2023 | 04:29 PM IST
नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास समूह, वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर-एचआरडीजी) ने विभिन्न फेलोशिप के लिए फेलोशिप राशि में बढ़ोतरी को स्वीकृति प्रदान कर दी है। संशोधित फेलोशिप दर 1 जनवरी, 2023 से प्रभावी होगी। एक कार्यालयीन ज्ञापन में कहा गया है, "सक्षम प्राधिकारी ने फेलोशिप/एसोसिएटशिप में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।"
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, सीएसआईआर-नेट के माध्यम से अर्हता प्राप्त करने वाले जेआरएफ उम्मीदवारों के लिए, राशि पहले दो वर्षों के लिए 31,000 रुपये से बढ़ाकर 37,000 रुपये और दो वर्षों के बाद 35,000 से बढ़ाकर 42,000 रुपये कर दी गई है। सीएसआईआर द्वारा दी जाने वाली विभिन्न फेलोशिप के तहत प्रदान की जाने वाली संशोधित राशि इस प्रकार है:
शोधार्थी | फेलोशिप राशि (रुपये में) | संशोधित फेलोशिप राशि (रुपये में) | ||
पहले 2 वर्ष | 2 वर्ष बाद | पहले 2 वर्ष | 2 वर्ष बाद | |
जेआरएफ-नेट | 31,000 | 35,000 | 37,000 | 42,000 |
जेआरएफ-गेट | 31,000 | 35,000 | 37,000 | 42,000 |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी फ़ेलोशिप (एसपीएमएफ) | 36,000 | 42,000 | 43,000 | 0,000 |
एसआरएफ-डायरेक्ट | 35,000 | 35,000 | 42,000 | 2,000 |
रिसर्च एसोसिएट - 1 | 47,000 | 47,000 | 58,000 | 58,000 |
रिसर्च एसोसिएट - 2 | 49,000 | 49,000 | 61,000 | 61,000 |
रिसर्च एसोसिएट -3 | 54,000 | 54,000 | 67,000 | 67,000 |
सीएसआईआर-नेहरू पोस्टडॉक्टरल रिसर्च फेलोशिप | 5,000 | – | 80,000 | – |
ईएमआर वित्त पोषित परियोजनाओं में शोध फेलोशिप | ||||
जेआरएफ | 31,000 | 35,000 | 37,000 | 42,000 |
एसआरएफ | 35,000 | 35,000 | 42,000 | 42,000 |
आरए | 47,000 | 47,000 | 58,000 | 58,000 |
यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2023, यूपी नीट पीजी मॉप-अप राउंड शेड्यूल संशोधित, यूपी नीट पीजी मॉप अप राउंड 2023, सीट आवंटन कल, यूपी नीट पीजी 2023 काउंसलिंग वेबसाइट upneet.gov.in, UP NEET PG counselling mop-up round schedule news in hindi
Alok Mishra