Bihar Police Admit Card 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 20 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | July 13, 2025 | 11:58 AM IST | 1 min read
सीएसबीसी बिहार पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन आई़डी/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 20 जुलाई को होने वाली बिहार कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2025 के लिए आज यानी 13 जुलाई को एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसबीसी बिहार पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रजिस्ट्रेशन आई़डी/ मोबाइल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, पिता का नाम और परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, सीएसबीसी 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हाल टिकट अनिवार्य दस्तावेज है। प्रत्येक परीक्षा तिथि के लिए बिहार पुलिस एडमिट कार्ड 2025 अलग-अलग तिथियों में जारी किया जाएगा।
Also read
नोटिस में कहा गया कि, सीएसबीटी एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवारों को नाम, हस्ताक्षर और फोटो जैसी व्यक्तिगत जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए। बिहार पुलिस एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी होने पर अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी को सूचित करना चाहिए।
प्रवेश पत्र के बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, कैंडिडेट डेट को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
Bihar Police Admit Card Download 2025: डाउनलोड करें?
कैंडिडेट निम्नलिखित चरणों की सहायता से बिहार पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सीबीएसई की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- ‘डाउनलोड 01/2025 रिटन एग्जाम एडमिट कार्ड’ जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा