CSAB Counselling 2024: सीएसएबी स्पेशल राउंड रजिस्ट्रेशन, भुगतान की तिथि बढ़ी, च्वाइस फिलिंग 4 अगस्त तक
Santosh Kumar | August 2, 2024 | 03:34 PM IST | 1 min read
सीएसएबी स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, चॉइस-फिलिंग की सुविधा भी बढ़ा दी है। उम्मीदवार सीएसएबी काउंसलिंग 2024 स्पेशल राउंड के लिए रविवार, 4 अगस्त को सुबह 9 बजे तक अपने विकल्प भर सकते हैं।
Check your Chances in NITs/IIITs/GFTIs through CSAB Counselling
Use Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड (सीएसएबी) ने सीएसएबी स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को 3 अगस्त तक बढ़ा दिया है। बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन के साथ फीस जमा करने की अंतिम तिथि भी कल दोपहर 12 बजे तक बढ़ा दी है। योग्य उम्मीदवार जो अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट csab.nic.in के जरिए अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
सीएसएबी स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, चॉइस-फिलिंग की सुविधा भी बढ़ा दी है। उम्मीदवार सीएसएबी काउंसलिंग 2024 स्पेशल राउंड के लिए रविवार, 4 अगस्त को सुबह 9 बजे तक अपने विकल्प भर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट मैट्रिक्स की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने पाठ्यक्रम और कॉलेज की प्राथमिकताएं तदनुसार प्रस्तुत कर सकते हैं। सीएसएबी स्पेशल राउंड सीट आवंटन का परिणाम 5 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
CSAB Counselling 2024: काउंसलिंग के शुल्क
सीएसएबी स्पेशल राउंड काउंसलिंग 2024 के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को नामांकन शुल्क के रूप में 45,000 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 25,000 रुपये है।
बता दें कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों में बी.टेक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के दो दौर आयोजित किए जा रहे हैं।
Also read CSAB Counselling 2024: सीएसएबी स्पेशल राउंड पंजीकरण csab.nic.in पर जारी, जानें आवेदन प्रक्रिया
CSAB Special Round Counselling 2024: जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार सीएसएबी 2024 विशेष राउंड पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- कक्षा 10 का प्रमाण पत्र
- कक्षा 12 की मार्कशीट
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- जेईई (मेन) 2024 का एडमिट कार्ड
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट की स्कैन की गई छवि (एनआरआई)
- ओसीआई प्रमाणपत्र/पीआईओ कार्ड (यदि लागू हो)
- बैंक खाते का विवरण
- चिकित्सा प्रमाणपत्र
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार