CBSE Class 10th Exam: सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने से कम होगा तनाव - धमेंद्र प्रधान
Abhay Pratap Singh | June 25, 2025 | 08:31 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2026 से सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने का फैसला लिया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार कराने के फैसले की सराहना की है। शिक्षा मंत्री प्रधान ने सीबीएसई के इस निर्णय को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे परीक्षा का तनाव कम होगा।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, “यह सराहनीय और बहुत जरूरी कदम है। इससे परीक्षा का तनाव कम होगा, अधिक लचीलापन प्रदान करेगा और सीखने के आनंददायक माहौल को बढ़ावा देगा। एनईपी 2020 की एक प्रमुख सिफारिश वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित करना एक छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण है और यह वैश्विक शिक्षा प्रथाओं के अनुरूप भी है।”
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 से सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा साल में दो बार कराने का फैसला लिया है। मुख्य यानी पहली परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य होगी, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक है। सूचना के अनुसार, पहले चरण की परीक्षा में फरवरी में और दूसरे चरण की परीक्षा मई में होगी।
शिक्षा मंत्रालय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “NEP2020 के तहत एक बड़ा सुधार। सीबीएसई वर्ष 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करेगा। यह कदम छात्रों पर पड़ने वाले अत्यधिक दबाव को कम करेगा, उनका बोझ घटाएगा, लचीलापन प्रदान करेगा और आनंददायक व तनावमुक्त शिक्षण को बढ़ावा देगा।”
एजुकेशन मिनिस्ट्री ऑफ इंडिया ने सीबीएसई की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा, “यह रटकर याद करने की बजाय समझ को महत्व देने वाली दक्षता-आधारित मूल्यांकन प्रणाली की दिशा में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है।”
मंत्रालय ने आगे कहा, “यह सुधार छात्रों को विकल्प, आत्मविश्वास और दूसरा अवसर प्रदान करता है - जो NEP 2020 की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें आनंददायक जिज्ञासा पर आधारित एक समावेशी और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षा प्रणाली की परिकल्पना की गई है।” अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर नोटिस की जांच कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’