Education News: देश के 57 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर और 53% में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध - शिक्षा मंत्रालय
Press Trust of India | January 2, 2025 | 11:10 AM IST | 2 mins read
आंकड़ों के अनुसार, 90 प्रतिशत से अधिक स्कूल बिजली और छात्र-छात्रा के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से लैस हैं।
नई दिल्ली: देश में केवल 57 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर चालू हालात में हैं, जबकि 53 प्रतिशत स्कूलों में ही इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक आंकड़े में यह जानकारी दी गई। ‘यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन (UDISI) प्लस’ डेटा एकत्र करने वाला मंच है, जिसे शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश भर से स्कूली शिक्षा संबंधी डेटा एकत्रित करने के लिए तैयार किया गया है।
इसके आंकड़े में बताया गया है कि 90 प्रतिशत से अधिक स्कूल बिजली और छात्र-छात्रा के लिए अलग-अलग शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से लैस हैं, जबकि चालू हालत में कंप्यूटर, इंटरनेट सुविधा, रेलिंग युक्त रैंप जैसी उन्नत सुविधाएं सीमित हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि केवल 57.2 प्रतिशत स्कूलों में ही कंप्यूटर चालू हालत में हैं, 53.9 प्रतिशत में ही इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है और 52.3 प्रतिशत में रेलिंग युक्त रैंप हैं। दाखिलों में भी बदलाव देखा गया है और 2023-24 में छात्रों की कुल संख्या 37 लाख घटकर 24.8 करोड़ हो गई है।
Also read Education News: एआई के आगमन के बावजूद शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है - आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
सकल नामांकन अनुपात (जीईआर) ने शैक्षिक स्तरों में असमानताओं को उजागर किया। प्रारंभिक स्तर पर जीईआर 96.5 प्रतिशत है, जबकि आधारभूत स्तर पर यह मात्र 41.5 प्रतिशत है। मिडिल और सेकेंडरी लेवल पर क्रमशः 89.5% और 66.5% छात्र पढ़ाई छोड़ देते हैं। उच्च शिक्षा के स्तर पर भी ड्रॉपआउट दर में तेजी से वृद्धि हुई है, मिडिल स्कूल में यह 5.2 प्रतिशत से बढ़कर सेकेंडरी स्तर पर 10.9 प्रतिशत हो गई है।
शिक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, “NEP2020 हर बच्चे को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर बल देता है, सरकार ने हर विद्यार्थी के भविष्य में निवेश को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया है। पिछले दशक में प्रति छात्र व्यय 10,780 रुपये (2013-14) से बढ़कर 25,043 रुपये (2021-22) हो गया है, जिसमें 130% से अधिक की वृद्धि हुई है।”
शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के तहत प्रयासों के बावजूद, बुनियादी ढांचे की कमी सार्वभौमिक शिक्षा की दिशा में हमारी प्रगति में बाधा बन रही है। 2030 के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए संसाधनों का अनुकूलन करना महत्वपूर्ण है।”
अगली खबर
]IIT JAM 2025 Admit Card: आईआईटी जैम एडमिट कार्ड jam2025.iitd.ac.in पर जनवरी के पहले सप्ताह में होगा जारी
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा