परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। अगर आधार कार्ड नहीं है तो अन्य फोटो आईडी प्रमाण जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट जिसमें रंगीन फोटो लगी हो लेकर जाना होगा।
आरआरबी मॉक टेस्ट में 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं, जिन्हें 1 घंटे में हल करना होता है। जिन उम्मीदवारों की इस वर्ष परीक्षा है, उन्हें इस मॉक टेस्ट का अभ्यास अवश्य करना चाहिए, ताकि वास्तविक परीक्षा के दौरान उन्हें प्रश्नों को हल करने में कोई कठिनाई न हो।
वायु सेना अग्निवीरवायु भर्ती प्रक्रिया में एक ऑनलाइन परीक्षा शामिल है। परीक्षा पास करने वालों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) देना होगा, जिसमें दौड़ना, पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वैट्स शामिल होंगे।